आवाज इंडिया की खबर पर लगी मुहर! सरिता आर्या ने थामा भाजपा का दामन, नैनीताल सीट से मैदान में उतार सकती है पार्टी
नैनीताल। उत्तराखण्ड में कांग्रेस को आज एक बड़ा झटका लगा है। नैनीताल से पूर्व विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सरिता आर्या ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है। बता दें कि आवाज 24ग्7 ने पहले ही इस खबर को लेकर पुष्टि की थी कि सरिता आर्या भाजपा में शामिल होंगी। वहीं उनके भाजपा में जाने के बाद प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गयी है। चर्चा है कि नैनीताल से भाजपा सरिता आर्या को मैदान में उतारने का मन बना चुकी हैं। गौरतलब है कि प्रदेश में कुछ ही समय बाद विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान होना है। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गयी है और भाजपा व कांग्रेस अपने-अपने प्रत्याशियों को लेकर मंथन कर रहा है। सूत्रों की मानें तो एक-दो दिन बाद भाजपा अपने प्रत्याशियों की सूची सार्वजनिक कर सकती है और इस सूची में नैनीताल से सरिता आर्या का नाम सामने आ सकता है। उधर कल देर शाम भाजपा को भी बड़ा झटका मिला है। भाजपा हाईकमान ने देर शाम कैबिनेट मंत्री हरक रावत को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था, जिसके बाद से ही उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं हैं। बताया जा रहा है कि हरक सिंह रावत कभी भी कांग्रेस की में दोबारा वापसी कर सकते हैं।
