दलदल में जिंदगी और मौत से जंगः टिहरी झील के दलदल में फंसा ग्रामीण, बचाने को जद्दोजहद में जुटे ग्रामीण व एसडीआरएफ! मुख्यमंत्री कार्यालय से हेलीकॉप्टर आने का इंतजार
देहरादून। टिहरी झील से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां चिन्यालीसौड के पास मणि गांव में एक ग्रामीण दलदल में फंसा हुआ है। ग्रामीण और एसडीआरएफ की टीम ग्रामीण को बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जहां पर दलदल में ग्रामीण फंसा हुआ है वहां पर रस्सी के सहारे भी नहीं पहुंचा जा सकता है।
ऐसे में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने मुख्यमंत्री कार्यालय से हेलीकॉटर से रेस्क्यू कराने की मांग की है। बताया जा रहा है कि बहुत सीएम कार्यालय इस मामले में एक्शन लेगा और ग्रामीण को बचाने के लिए हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू चलाया जा सकता है।
जानकारी के अनुसार आज एक ग्रामीण टिहरी झील के रेतीले दलदल में फंसा हुआ दिखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची। इस दौरान ग्रमीणों और एसडीआरएफ ने दलदल में फंसे ग्रामीण को निकालने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन फिलहाल ग्रामीण तक पहुंचना संभव नहीं हो पाया है। हांलाकि सीएम कार्यालय तक यह मामला पहुंच चुका है अब स्थानीय लोगों व एसडीआरएफ की टीम को सीएम कार्यालय से हेलीकॉटर आने का इंतजार है।