• Home
  • News
  • Bear attacked the old man, referred to higher center

भालू ने किया वृद्ध पर हमला, हायर सेंटर किया रेफर

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • December 15, 2021 10:12 AM
Bear attacked the old man, referred to higher center

चमोली। थराली विकासखण्ड के सोल क्षेत्र में डुंगरी गांव के एक बुजुर्ग ग्रामीण पर बूंगा गांव से कुछ दूरी पर भालू ने हमला कर दिया जिसमें बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, डुंगरी गांव निवासी लखपत राम उम्र 62 वर्ष सुबह गायों को चराने के लिए डुंगरी गांव से 4 किमी दूर जंगलों की ओर गए थे। करीब करीब 3 बजे गायों को वापस लेकर आते समय भालू ने लखपत राम पर हमला बोल दिया और उन्हें घायल कर दिया। लखपत राम ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई ,घायल लखपत राम को उनके परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। आपको बता दें कि इससे पहले भी इसी क्षेत्र में स्कूल जाते समय भालू ने एक शिक्षक को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। लगातार हो रहे इस तरह के भालू के हमले ने वन महकमे की भी चिंता बढ़ा दी है।


संबंधित आलेख: