• Home
  • News
  • Before the code of conduct was imposed, the Uttarakhand government appointed the chairman of the former Uttarakhand Child Rights Protection Commission.

आचार संहिता लगने से पहले उत्तराखंड सरकार ने की पूर्व उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति

editor
  • Kanchan Verma
  • January 08, 2022 09:01 AM
Before the code of conduct was imposed, the Uttarakhand government appointed the chairman of the former Uttarakhand Child Rights Protection Commission.

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तारीख कुछ ही घण्टो में आ जायेगी,वहीं कोड ऑफ कंडक्ट यानी आचार संहिता भी आज लगने जा रही है,आचार संहिता लगने के महज कुछ ही घण्टे पहले उत्तराखंड सरकार ने पूर्व उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। आज दोपहर जारी हुए आदेश के तहत गीता खन्ना देहरादून को आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है  डॉ गीता खन्ना देहरादून की जानी-मानी डॉक्टर है और उनका डालनवाला में कृष्णा मेडिकल हॉस्पिटल है। गीता खन्ना बीजेपी के वरिष्ठ नेता विश्वास डावर की बहन भी है अध्य्क्ष के तौर पर गीता आज ही अपना कार्यभार भी ग्रहण करेंगी। आयोग में गीता के अलावा अन्य छह सद्स्य भी बनाये गए हैं।
सदस्यों के नाम निम्नवत हैं-
दीपक गुलाटी
रेखा रौतेला
सुमनराय-
विनोद कपरवाण
धरम सिंह –
अजय वर्मा

इसके अलावा उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग, देहरादून के कार्यों के संचालन हेतु उत्तरांचल राज्य महिला आयोग अधिनियम, 2005 के अधीन आयोग के अध्यक्ष पद पर कुसुम कण्डवाल पत्नी शशि कण्डवाल, प्रगति विहार नियर तहसील चौक ऋषिकेश उत्तराखण्ड की तैनाती / नियुक्ति की गई है।


संबंधित आलेख: