• Home
  • News
  • Beware Nainital! Corona infection confirmed in two people in this area, take precautions

सावधान नैनीताल! इस क्षेत्र में दो लोगो मे हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि, सावधानी बरतें

editor
  • Seema Nath
  • December 01, 2021 01:12 PM
Beware Nainital! Corona infection confirmed in two people in this area, take precautions

नैनीताल। विश्व समेत भारत के कई हिस्सों में तेजी से पैर पसार रहे कोरोना के मामले अब नैनीताल में भी बढ़ने लगे हैं।नगर के मल्लीताल क्षेत्र में बीते दिनों कोरोना से एक व्यक्ति की मौत के बाद अब दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से शहर में हड़कंप मच गया है। 

 

ज्ञात हो कि बीते दिनों नगर के मल्लीताल स्थित शेरवुड क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसके बाद जिला प्रशासन ने क्षेत्र को माइक्रो कंटेटमेंट जोन घोषित कर दिया था। जिसके बाद मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र में शिविर लगाकर 75 लोगों की कोविड जांच की गई। वहीं बुधवार को रिपोर्ट आने पर दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिससे शहरवासियों में भय का माहौल तो बना ही हुआ है साथ ही स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की परेशानियां भी बढ़ गई है।

 

बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि शेरवुड क्षेत्र में दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है दोनों संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है।


संबंधित आलेख: