भगत सिंह कोश्यारी का पीएम को लेकर बयान सुर्खियां बटोर रहा, कहा- "प्रधानमंत्री को ही भगवान की जगह भगवान मानो"
रामनगर। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार भी उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जो सुर्खियां बटोर रहा है। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, उत्तराखंड पहुंचे पूर्व राज्यपाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर नैनीताल जिले के रामनगर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एक बयान दिया है, जिसमे भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि "हमारे जो प्रधानमंत्री हैं, उसको ही भगवान की जगह भगवान मानो और उनकी पूजा करो तो कोई बुराई नहीं है।"