भईया कहीं के न रहेंगे!मजबूत दावेदार है,अगर बीजेपी ने सरिता आर्य को दिया टिकट तो?
नैनीताल विधानसभा उत्तराखंड चुनाव में सबसे खास मानी जाती है। नैनीताल विधानसभा आरक्षित सीट है। राज्य गठन के बाद 2017 में बीजेपी ने नैनीताल विधानसभा में जीत दर्ज की थी,तब बीजेपी के संजय आर्य ने 30,036 वोटों से कांग्रेस की सरिता आर्य को हराया था,2012 में सरिता आर्य ने 25,563 वोटों से बीजेपी के हेम आर्य को हराया था। अब इन्हीं दोनों पर टिकटिकी लगी है कि बीजेपी किसे टिकट देगी। हेम आर्य बीजेपी छोड़ कर कांग्रेस में चले गए थे इसी वर्ष उनकी बीजेपी में घर वापसी हुई है उधर कांग्रेस नेत्री सरिता आर्य भी कांग्रेस से नाराज़ चल रही है उन्होंने देहरादून में डेरा जमाया हुआ है कि अगर बीजेपी उन्हें टिकट देने को तैयार हो तो वो कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लेंगी। यहां सरिता आर्य का ओहदा कई मायनों में हेम आर्य से बढ़ा है,सरिता आर्य नैनीताल की पूर्व विधायक भी है दूसरा उन्हे महिलाओं का बम्पर सपोर्ट भी है। इसीलिए अगर बीजेपी ने सरिता आर्य को टिकट दिया जो कि 99% उन्हें ही मिल सकता है तो हेम आर्य के लिए स्थिति बड़ी खराब हो जायेगी। न वो कांग्रेस की ही रहे न वो बीजेपी के ही रह सकेंगे। उनके लिए ये विधानसभा चुनाव गले की फांस बन जायेगा। बहरहाल उत्तराखंड की इस उठापटक राजनीति में बीजेपी अब किसे टिकट देगी ये बेहद दिलचस्प होगा।