• Home
  • News
  • Bhimtal: Excitement among traders on the appointment of Naveen Verma, state president of the Provincial Industry Trade Representative Board as minister of state! Welcome ceremony will be held on June 9

भीमतालः प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा के दर्जा मंत्री बनने पर व्यापारियों में उत्साह! 9 जून को होगा स्वागत समारोह

editor
  • Awaaz Desk
  • June 07, 2025 12:06 PM
Bhimtal: Excitement among traders on the appointment of Naveen Verma, state president of the Provincial Industry Trade Representative Board as minister of state! Welcome ceremony will be held on June 9

नैनीताल। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा के दर्जा मंत्री बनने पर भीमताल में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जायेगा। दर्जा मंत्री बनने के बाद उनके प्रथम बार नगर आगमन पर आगामी 9 जून, सोमवार को स्वागत समारोह होना है, जिसको लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह समारोह भीमताल व्यापार प्रतिनिधि मण्डल द्वारा आयोजित किया जायेगा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश सेमवाल ने कहा कि स्वागत समारोह को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वागत समारोह भव्य होगा। उन्होंने लोगों से समारोह में पहुंचने की अपील की है। 


संबंधित आलेख: