• Home
  • News
  • Big accident in Nainital! Alto car collides with canter, young man dies

नैनीताल में बड़ा हादसा! कैंटर से टकराई ऑल्टो कार, युवक की मौत

editor
  • Awaaz Desk
  • April 29, 2025 12:04 PM
Big accident in Nainital! Alto car collides with canter, young man dies

नैनीताल। नैनीताल के गठिया पड़ाव में देर रात बड़ा हादसा हो गया, यहां एक आल्टो कार के ट्रक के पीछे से टकराने से एक युवक की मौत, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एक कैंटर जो हल्द्वानी से भवाली की तरफ आ रहा था, गठिया पड़ाव के समीप एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर कैंटर से जा टकराई। कार में कुल चार लोग सवार थे, जिसमें से हादसे के समय दो लोग छिटक गए और दो कार में ही फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही ज्योलीकोट चौकी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला चिकित्सा बीडी पांडे लाया गया। वही गंभीर रूप से घायल गर्व बगड़वाल पुत्र मनोज बगड़वाल निवासी गेठिया को निजी वाहन द्वारा सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घषित कर दिया गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।


संबंधित आलेख: