• Home
  • News
  • Big accident in UP's Banda: Boat submerged in the middle of Yamuna river! More than 30 people were aboard, bodies of two people were found

यूपी के बांदा में बड़ा हादसाः यमुना नदी की बीच धारा में डूबी नाव! 30 से अधिक लोग थे सवार, दो लोगों के शव मिले

  • Awaaz Desk
  • August 11, 2022 11:08 AM
Big accident in UP's Banda: Boat submerged in the middle of Yamuna river! More than 30 people were aboard, bodies of two people were found

लखनऊ। यूपी के बांदा से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां मर्का थाना क्षेत्र में यमुना नदी की बीच धारा में एक नाव डूब गई। नाव में 30 से अधिक लोग सवार बताए जा रहे हैं, जिनमें से चार लोग किसी तरह तैरकर निकल आए। नाव और बाकी लोगों का कोई पता नहीं चला है। एसडीआरएफ की टीमों के साथ स्थानीय गोताखोर लोगों की तलाश में लगाए गए हैं। वहीं दो लोगों की लाश मिलने की खबर सामने आई है। हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने पर आदेश जारी किए गए हैं। बताया जा रहा है कि मर्का से फतेहपुर, प्रयागराज लोग यमुना नदी पारकर आते-जाते हैं। एकमात्र साधन नाव है। उसमें 30 से 40 सवार लोग एक बार नदी के एक ओर से दूसरी ओर ले जाए जाते हैं। गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे मर्का से नाव में 30 से अधिक लोग सवार होकर फतेहपुर की ओर जा रहे थे। पानी का बहाव तेज होने से नाव बीच मझधार में अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव में सवार सभी लोग डूब गए। तैरना आने से 28 वर्षीय राजकरन पासवान निवासी असोधर बरूई फतेहपुर और 60 वर्षीय गया प्रसाद निषाद निवासी समगरा बबेरू किसी तरह नदी से बाहर निकल पाए। शाम चार बजे तक 30 वर्षीय माया, 26 वर्षीय पिन्टू, छह वर्षीय महेश, तीन वर्षीय संगीता, 15 वर्षीय जयेंद्र पुत्र प्रेमचंद्र, 15 वर्षीय करन पुत्र रिज्जू, सात वर्षीय आयश कुमार, 48 वर्षीय फुलवा और 50 वर्षीय मुन्ना के डूबने की पुष्टि हुई थी। सूचना पर डीएम, एसपी सहित आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।


संबंधित आलेख: