• Home
  • News
  • Big action by Uttarakhand police! Bounty criminal arrested after encounter, was wanted in many cases

उत्तराखण्ड पुलिस का बड़ा एक्शन! मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुआ इनामी बदमाश, कई मामलों में चल रहा था वांछित

editor
  • Awaaz Desk
  • April 02, 2025 05:04 AM
Big action by Uttarakhand police! Bounty criminal arrested after encounter, was wanted in many cases

देहरादून। उत्तराखण्ड में पुलिस महकमा लगातार एक्शन मोड पर नजर आ रहा है। इस बीच देहरादून पुलिस ने गौकशी के मामलों में वांछित शातिर बदमाश एहसान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पंद्रह हजार के इनामी एहसान की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह सहसपुर क्षेत्र के तिमली धर्मावाला के पास पुलिस चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाश को रोका गया, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस टीमों ने उसका पीछा किया, जिसके बाद तिमली के जंगल में बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिससे बदमाश के पैर में गोली लग गई। मुठभेड़ में घायल बदमाश को विकासनगर के अस्पताल ले जाया गया। मौके पर पहुंचे देहरादून एसएसपी और एसपी विकासनगर ने अस्पताल में अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। सहारनपुार का रहना वाला गिरफ्तार बदमाश एहसान गौकशी के कई मामलों में शामिल रहा है। वह देहरादून के क्लेमेंट टाउन थाने में वांछित था, साथ ही हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भी उस पर मामले दर्ज हैं।


संबंधित आलेख: