बिग ब्रेकिंगः अब निकलेगी यूट्यूबर बॉबी कटारिया की हेकड़ी! कभी भी गिरफ्तार कर सकती है उत्तराखण्ड पुलिस, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट
देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस बहुत जल्द यूट्यूबर बॉबी कटारिया को गिरफ्तार कर सकती है। बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। बता दें कि यूट्यूबर बॉबी कटारिया के खिलाफ देहरादून में सड़क पर ट्रैफिक रोककर शराब पीने का आरोप लगा है, इसका वीडियो भी सामने आया था। इसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया था। वहीं बॉबी पर पुलिस को धमकाने का भी आरोप लगा है। मीडिया को दिए बयान में देहरादून पुलिस के स्टेशन हाउस ऑफिसर राजेंद्र सिंह रावत ने बताया, पुलिस की एक टीम को हरियाणा और आस-पास के राज्यों में बॉबी की तलाश के लिए भेजा गया है। बॉबी हरियाणा के गुरुग्राम का रहने वाला है। सोशल मीडिया पर उसके 6.30 लाख फॉलोअर्स हैं। इसके पहले यूट्यूबर पर स्पाइसजेट प्लेन में स्मोकिंग करने का भी आरोप लगा था। एयरलाइन्स ने बताया था कि जनवरी में उन्होंने पूरे मामले की जांच की थी और कटारिया को अगले 15 दिनों तक फ्लाइट में ट्रेवल करने के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। हालांकि, कटारिया ने इस पर अपना जस्टिफिकेशन दिया था।