• Home
  • News
  • Big Breaking: Road accident again in Uttarakhand! Two vehicles met with an accident on Badrinath Highway, three people died tragically.

Big Breaking: उत्तराखण्ड में फिर सड़क हादसा! बदरीनाथ हाईवे पर दुर्घटना के शिकार हुए वाहन, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

editor
  • Awaaz Desk
  • June 07, 2024 06:06 AM
Big Breaking: Road accident again in Uttarakhand! Two vehicles met with an accident on Badrinath Highway, three people died tragically.

देहरादून। उत्तराखण्ड में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा घटनाक्रम बदरीनाथ हाईवे से सामने आया है, यहां शुक्रवार सुबह दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर घटना से इलाके में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि बदरीनाथ हाइवे पर एक टैक्सी वाहन दुर्घटनाग्रस्त में दो लोगों की जान चली गई। वहीं चारधाम याात्रियों की बस भी एक वाहन से टकरा गई, जिसमें एक की मौत हो गई। बदरीनाथ हाइवे पर एक टैक्सी वाहन देवलीबगड़ के पास दुर्घटनागग्रस्त हो गई। एसडीआरएफ ओर डीडीआरएफ मौके पर पहुंची।

वहीं दूसरी तरफ देवप्रयाग कोडियाला के पास एक बस और एक मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है  और एक घायल हो गया। सूचना पर थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। यहां महादेव चट्टी के पास एनएच 07 (ऋषिकेश- बद्रीनाथ) पर एक बस के नीचे अगली तरफ एक बुलट दबी मिली। मौके पर बुलट सवार दो लोगों में से रिंकू (35) निवासी ब्रह्मपुरी, कोतवाली नगर, हरिद्वार की मौत हो गई। वहीं दिग्विजय सिंह पुत्र रघुनंदन सिंह निवासी उपरोक्त (38) गंभीर रूप से घायल था। पुलिस बल द्वारा तत्काल 108 सेवा के माध्यम से मृतक तथा घायल को एम्स, ऋषिकेश भिजवाया गया। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित थे जिन्हें टेंपो ट्रैवलर में बैठाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।


संबंधित आलेख: