• Home
  • News
  • Big Breaking: There is no point in creating ruckus on New Year! Udham Singh Nagar police made extensive preparations, hoodlums will celebrate New Year in the lockup

Big Breaking: नए साल पर हुड़दंग मचाया तो खैर नहीं! ऊधम सिंह नगर पुलिस ने की व्यापक तैयारियां, हवालात मे मनेगा हुड़दंगियों का न्यू ईयर

editor
  • Awaaz Desk
  • December 31, 2023 11:12 AM
Big Breaking: There is no point in creating ruckus on New Year! Udham Singh Nagar police made extensive preparations, hoodlums will celebrate New Year in the lockup

रुद्रपुर। नए साल की तैयारियों को लेकर ऊधम सिंह नगर पुलिस पूरी तरह मुस्तेदी से जुटी हुई है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया थर्टी फस्ट और नए साल की तैयारी को देखते हुए जनपद पुलिस ने पहले ही तैयारियां पूरी कर ली थी अब पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने सख्त अंदाज में कहा कि जो भी व्यक्ति शांति व्यवस्था भंग करेगा उसका न्यू ईयर हवालात में मनेगा। उन्होंने कहा ट्रैफिक को लेकर ट्रैफिक डाइवर्जन, यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक स्तर पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है और बॉर्डरों पर बाहर से आने वाले वाहनों पर भी निगरानी रखी जा रही है। साथ ही वाहनों की चैकिंग भी की जा रही है। पुलिस के अधिकारियों द्वारा सड़कों पर उतर कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया और यातायात व्यवस्था को संभाल रहे पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बॉर्डरों पर संघन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। 31 दिसंबर व नववर्ष आगमन के दृष्टिगत जनपद में पर्यटकों के आगमन पर शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों को अपने सर्किल एवं थाना चौकी प्रभारियों को होटल.ढाबों और वाहनों की सघन चेकिंग करने, नशे मे वाहन चलाने वालो पर कार्यवाही की बात कही। एसएसपी टीसी ने कहा कि किसी भी तरह से कोई शराब पीकर हंगामा करेगा या हुड़दंग मचाते हुए शांति व्यवस्था भंग करेगा तो उसका नया साल हवालात में बीतेगा।


संबंधित आलेख: