Big Breaking: केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का उत्तराखण्ड दौरा! टनकपुर और हरिद्वार वासियों को दी विकास योजनाओं की सौगात
हरिद्वार/चंपावत। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज उत्तराखण्ड के दौरे पर रहे। पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वह टनकपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जनता को विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी। इसके बाद केन्द्रीय मंत्री गडकरी हरिद्वार पहुंचे। जहां उन्हांने तीर्थनगरी में 4750 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 30 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि यहां के सांसदों ने समय-समय पर मांग की है। आज से तीन महीने के अंदर श्यामपुर फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। अभी तक जो प्रोजेकट चल रहे हैं वह एक लाख करोड़ के हैं। इनमें 16 हजार करोड़ के केवल रोपवे ही हैं। उत्तराखंड में आने वाले समय में यह राशि दो लाख करोड़ की होगी। 2024 तक त्यूणी हाईवे का निर्माण होगा। कुमाऊं से बदरीनाथ तक मार्ग बनेगा। मसूरी में जाम से मुक्ति के लिए निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। पांवटा साहिब से मेदनीपुर तक और गुल्लूपुर तक दो फेज मे निर्माण कार्य होगा। यमुनोत्री तक पोंटा से यात्रा सुगम की जाएगी। गर्तांग गली समेत अन्य स्थानों को सीमाओं से जोड़ा जाएगा। कहा कि चमोली में 80 करोड़ की लागत से दो लेन सड़क बनेगी। दिल्ली से देहरादून मार्ग की सौगात पीएम ने दी है। 12 हजार करोड़ की परियोजना का लाभ जल्द मिलने लगेगा। सड़क सुविधा बेहतर होगी तो दो करोड़ यात्री उत्तराखंड पहुंचेंगे।