• Home
  • News
  • Big Breaking: Uttarakhand Mool Niwas Swabhiman Maharally! Crowd gathered in Dehradun, youth and organizations created ruckus

बिग ब्रेकिंगः उत्तराखण्ड मूल निवास स्वाभिमान महारैली! देहरादून में उमड़ा जनसैलाब, युवाओं और संगठनों का हल्ला बोल

editor
  • Awaaz Desk
  • December 24, 2023 10:12 AM
Big Breaking: Uttarakhand Mool Niwas Swabhiman Maharally! Crowd gathered in Dehradun, youth and organizations created ruckus

देहरादून। राजधानी देहरादून में आज उत्तराखण्ड मूल निवास स्वाभिमान महारैली का आयोजन किया गया है। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग रैली में शामिल हुए। रैली को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बता दें कि उत्तराखंड में मूल निवास कानून लागू करने और इसकी कट ऑफ डेट 26 जनवरी 1950 घोषित किए जाने और प्रदेश में सशक्त भू-कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर रैली निकाली जा रही है। इस दौरान तमाम राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक संगठनों से जुड़े लोग भी रैली में पहुंचे। लोग परेड मैदान में एकत्रित हुए और यहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि यह उत्तराखंड की जनता की अस्मिता और अधिकारों की लड़ाई है। 


संबंधित आलेख: