• Home
  • News
  • Big fraud: Former manager accused of defrauding bank of Rs 1 crore! Limit of Rs 12.5 lakh increased to Rs 93 lakh, case registered

बड़ी धोखाधड़ीः पूर्व प्रबंधक पर बैंक को एक करोड़ रुपए का चूना लगाने का आरोप! साढ़े 12 लाख की लिमिट को बढ़ाकर कर दिया 93 लाख, मामला दर्ज

editor
  • Awaaz Desk
  • April 15, 2025 08:04 AM
Big fraud: Former manager accused of defrauding bank of Rs 1 crore! Limit of Rs 12.5 lakh increased to Rs 93 lakh, case registered

अल्मोड़ा। नैनीताल बैंक की एलआर साह रोड स्थित शाखा के पूर्व प्रबंधक पर बैंक को एक करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप लगा है। आरोप है कि पूर्व शाखा प्रबंधक ने दो लोगों की नियम विरुद्ध लिमिट तय कर दी। वर्तमान में शाखा प्रबंधक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।   पुलिस के मुताबिक नैनीताल बैंक के मौजूदा शाखा प्रबंधक चंद्रशेखर तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में कहा है कि 17 जनवरी 2023 से 24 जनवरी 2025 तक राहुल पंत निवासी त्यूनरा गोपालधारा अल्मोड़ा, नगर की एलआर साह रोड स्थित शाखा में ब्रांच मैनेजर थे। राहुल ने पांच अक्तूबर 2024 को प्रियंक पंत निवासी आम्रपाली सफायर सेक्टर 45, नोएडा सेक्टर 37 गौतमबुद्ध नगर (यूपी) की 10 लाख रुपये की लिमिट तय कर दी। बाद में बिना किसी आधिकारिक दस्तावेज लिए और किसी संपत्ति को बंधक बनाए बिना लिमिट बढ़ाकर 93.50 लाख रुपये कर दी। जबकि बैंक के नियमानुसार लिमिट 12.50 लाख रुपये ही बढ़ाई जा सकती थी।
आरोप है कि प्रियंक पंत ने विभिन्न तरीके से 93,49,632 रुपये अपनी तय लिमिट के आधार पर बैंक से निकाल लिए। वहीं प्रबंधक राहुल ने तीसरे आरोपी शुभम पंत निवासी धारानौला अल्मोड़ा की भी 10 लाख रुपये की लिमिट को 17 लाख रुपये कर दिया। यहां भी बैंक के नियमों का पालन नहीं किया गया। आरोपी ने खाते से 16,99,535 रुपये ट्रांसफर कर लिए। दोनों मामलों में बैंक को 10,16,7890 रुपये का घाटा उठाना पड़ा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर बैंक में धोखाधड़ी का यह मामला खासा सुर्खियों में बना हुआ है। 


संबंधित आलेख: