• Home
  • News
  • Big news: A public shooting in Haldwani! A councilor shot a young man, who died in the hospital.

बड़ी खबरः हल्द्वानी में सरेआम गोलीकांड! पार्षद ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में मौत

  • Awaaz Desk
  • January 05, 2026 05:01 AM
Big news: A public shooting in Haldwani! A councilor shot a young man, who died in the hospital.

हल्द्वानी। हल्द्वानी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां एक पार्षद पर युवक की हत्या का आरोप लगा है। बताया जाता है कि पार्षद ने युवक पर फायर झोंक दिया। आनन-फानन में घायल युवक को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। खबरों के मुताबिक पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू ने जज फार्म निवासी नितिन लोहनी को अपने घर के बाहर गोली मार दी। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व हुई लड़ाई के चलते यह वारदात को अंजाम दिया गया है। हांलाकि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पार्षद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जिसके बाद पुलिस घटना की पड़ताल में जुटी हुई है। बता दें कि कुछ समय पहले इसी पार्षद के सपोर्ट में विधायक बंशीधर भगत कोतवाली के बाहर धरने पर बैठे थे और जबरदस्त हंगामा हुआ था। उस दौरान तत्कालीन एसएसपी भी मौके पर पहुंचे थे। तब इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बताया जाता है कि पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू पहले भी विवादों में रहते आए हैं। 


संबंधित आलेख: