• Home
  • News
  • Big news: After the announcement of the high command, there is a ruckus in the Uttarakhand Congress! Open announcement of resignations on social media, fear of defection

बड़ी खबर: हाईकमान की घोषणा के बाद उत्तराखंड कांग्रेस में घमासान! सोशल मीडिया पर इस्तीफों का खुला ऐलान, दलबदल की आशंका

editor
  • Manoj Kumar
  • April 10, 2022 05:04 PM
Big news: After the announcement of the high command, there is a ruckus in the Uttarakhand Congress! Open announcement of resignations on social media, fear of defection

एक तरफ कांग्रेस हाईकमान पार्टी की मजबूती को नेतृत्व परिवर्तन कर रहा है वहीं पार्टी के अंदर असंतोष थमने का नाम नही ले रहा है। भले ही अभी हाल में आए विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद लंबा मंथन करते हुए आज पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और उपनेता प्रतिपक्ष की घोषणा कर दी हो लेकिन इसी एलान के साथ प्रदेश कांग्रेस में घमासान भी शुरू हो गया है। यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष बनाने के बाद कांग्रेसी दल-बदलू की बात कहकर विरोध जता रहे हैं। कुमाऊं में कई जगहों पर कांग्रेसियों के इस्तीफे की खबरें भी सामने आने लगी हैं। सूत्रों की माने तो कई जगहों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर इस्तीफे के एलान किया है। कहा तो यहां तक जा रहा है की कांग्रेस हाईकमान के एलान के बाद कांग्रेस के कई बड़े चेहरे बगावत करते हुए दल-बदल कर सकते हैं। ऐसे में साफ है कि कांग्रेस के लिए आगे का सफर उत्तराखंड में खासा मुश्किलों भरा होने वाला है।


संबंधित आलेख: