बड़ी खबरः उत्तराखण्ड में एक और हादसा! कर्णप्रयाग-ग्वालदम एनएच पर कार का एक्सीडेंट, चालक की मौके पर ही मौत
चमोली। उत्तराखण्ड में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा मामला चमोली से सामने आया है, यहां कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग बगोली के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। हादसे में चालक की मौत हो गयी। खबरों की मानें तो चालक 31 दिसंबर को नारायणबगड़ से कर्णप्रयाग के लिए निकला था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग बगोली के पास वाहन संख्या UK 16 TA 0691 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक की पहचान 45 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र बहादुर लाल के रूप में हुई, जो 31 दिसंबर को केवर तल्ला से कर्णप्रयाग होते हुए देहरादून के लिए निकला था। लेकिन कुछ घंटों बाद ही सुरेंद्र से संपर्क होना बंद हो गया। परिजन लगातार संपर्क साधने की कोशिश कर रहे थे।
इस बीच मंगलवार को बगोली में राहगीरों की नजर पिंडर नदी पर पड़ी तो पता चला कि एक वाहन सड़क से दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिरा है। ये जानकारी लगते ही पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि वाहन में एक व्यक्ति दबा हुआ है।
पुलिस ने जांच की तो व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। तलाशी लेने पर मृतक की पहचान चालक सुरेंद्र के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि देहरादून पहुंचने से पहले ही बगोली के पास वाहन बेकाबू होकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसकी जानकारी पुलिस को तीन दिन बाद हुई।