बड़ी खबरः जयपुर में गिरफ्तारी, उत्तराखण्ड में विरोध! भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने रुड़की में किया जोरदार प्रदर्शन, भारी पुलिस फोर्स रहा तैनात
रुड़की। जयपुर में भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर रावण गिरफ्तारी का विरोध उत्तराखण्ड में देखने को मिला। आज रुड़की में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ता ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आवास पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया।
प्रदेश को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। वहीं भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के चलते यातायात भी बाधित रहा। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि राजस्थान में सीएससी कर्मचारियों के समर्थन में धरना देने जा रहे चंद्रशेखर आजाद को गहलोत सरकार के इशारे पर राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने इसे असंवैधानिक बताया। उन्होंने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा है।