• Home
  • News
  • Big News: BJP appoints new leadership for its Uttarakhand organization! Phanindranath Sharma entrusted with the responsibility of State General Secretary (Organization).

बड़ी खबरः भाजपा ने उत्तराखंड संगठन को दिया नया नेतृत्व! फणीन्द्रनाथ शर्मा को मिली प्रदेश महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी

editor
  • Awaaz Desk
  • September 24, 2026 12:09 PM
Big News: BJP appoints new leadership for its Uttarakhand organization! Phanindranath Sharma entrusted with the responsibility of State General Secretary (Organization).

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा में संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है। पार्टी ने फणीन्द्रनाथ शर्मा को प्रदेश महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है। अजय कुमार के जाने के बाद प्रदेश संगठन महामंत्री का पद खाली चल रहा था। फणीन्द्रनाथ शर्मा भाजपा के संगठनात्मक कामकाज का लंबा अनुभव रखने वाले नेताओं में शामिल हैं। वह इससे पहले हरियाणा भाजपा में प्रदेश संगठन महामंत्री के दायित्व पर रहे हैं। जुलाई 2023 में भाजपा ने उन्हें हरियाणा की जिम्मेदारी दी थी। उस समय जीआर रवींद्र राजू को असम और त्रिपुरा का संगठन महामंत्री बनाया गया था। इससे पहले शर्मा असम की संगठनात्मक जिम्मेदारी संभाल चुके थे। अब उत्तराखंड में उनकी नई जिम्मेदारी ऐसे समय आई है, जब प्रदेश भाजपा संगठन चुनावी तैयारियों और बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने पर जोर दे रहा है। फणीन्द्रनाथ शर्मा की कार्यशैली में बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय रखने पर जोर दिखाई देता है। हरियाणा में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित करने तथा कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। सितंबर 2026 में भी हरियाणा के फतेहाबाद में अपने प्रवास के दौरान उन्होंने बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने की बात कही थी। भाजपा में प्रदेश संगठन महामंत्री का पद संगठन और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है। 


संबंधित आलेख: