• Home
  • News
  • Big news: Cabinet approves 'Mahila Samridhi Yojana' in Delhi! Money will not come in the account right now, registration will be done first

बड़ी खबरः दिल्ली में ‘महिला समृद्धि योजना’ को कैबिनेट की मंजूरी! अभी खाते में नहीं आएगा पैसा, पहले होगा रजिस्ट्रेशन

editor
  • Awaaz Desk
  • March 08, 2025 10:03 AM
Big news: Cabinet approves 'Mahila Samridhi Yojana' in Delhi! Money will not come in the account right now, registration will be done first

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में महिला समृद्धि योजना को कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है। हांलाकि अभी सरकार का कहना है कि पहले रेजिस्ट्रेशन होगा, उसके बाद ही पैसे बांटे जाएंगे। अब आम आदमी पार्टी इसी बात को लेकर बीजेपी पर हमलावर है, जोर देकर कहा जा रहा है कि महिलाओं के साथ धोखा हुआ है। खबरों के मुताबिक दिल्ली सरकार पहले सभी लाभार्थियों की एक लिस्ट बनाना चाहती है, उनका पूरा रेजिस्ट्रेशन करवाना चाहती है। उसके बाद ही पैसे देने का काम होगा। वैसे अपने संबोधन में सीएम रेखा गुप्ता ने इसे एक ऐतिहासिक पल माना है। सीएम रेखा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के रूप में प्रत्येक काम करने की योजना बन चुकी है, जो दिल्ली को अधिक सुरक्षित और समृद्ध बनाने वाली है। पिछले 15 दिनों में हमारी सरकार ने उन अनेक कामों पर चर्चा की है, जो दिल्ली की बहनों की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी हैं। दिल्ली में पिंक पीसीआर और पिंक कांस्टेबल की संख्या बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा। अब दिल्ली में जहां-जहां जरूरत है, वहां-वहां पिंक टॉयलेट का निर्माण किया जाएगा।


संबंधित आलेख: