• Home
  • News
  • Big news: CM Dhami suddenly reached RTO office! Many officers and employees did not reach till 10 pm, suspended the RTO

बड़ी खबरः अचानक आरटीओ कार्यालय पहुंचे सीएम धामी! 10 बजे तक नहीं पहुंचे थे कई अधिकारी और कर्मचारी, आरटीओ को किया सस्पेंड

editor
  • Awaaz Desk
  • May 18, 2022 05:05 AM
Big news: CM Dhami suddenly reached RTO office! Many officers and employees did not reach till 10 pm, suspended the RTO

देहरादून। राजधानी देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह-सुबह अचानक देहरादून स्थित आरटीओ कार्यालय पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया। वहीं सीएम के अचानक आरटीओ कार्यालय पहुंचने से हड़कंप मच गया। उधर कार्यालय में कई खामियां मिलने से सीएम धामी खासे नाराज बताए जा रहे हैं। वहीं उन्होंने दस बजे तक अधिकारी और कर्मचारियों के बेहद कम संख्या में पहुंचने पर नाराजगी जताई। इस दौरान सीएम धामी ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरटीओ दिनेश पठोई को सस्पेंड कर दिया। उधर सीएम धामी के इस एक्शन के बाद अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि सीएम धामी समय-समय पर अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार लाने के लिए निर्देशित करते रहते हैं। अभी हाल ही में उन्होंने अधिकारियों से जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेने की बात भी कही थी। 


संबंधित आलेख: