• Home
  • News
  • Big news: CM Nitish Kumar makes a major political announcement! He announces his desire to enter the Rajya Sabha, and after 21 years, a new power structure is being formed in Bihar.

बड़ी खबरः सीएम नीतीश कुमार का बड़ा राजनीतिक ऐलान! राज्यसभा जाने की इच्छा सार्वजनिक, 21 साल बाद बिहार में नई सत्ता संरचना की तैयारी

  • Awaaz Desk
  • March 05, 2026 06:03 AM
Big news: CM Nitish Kumar makes a major political announcement! He announces his desire to enter the Rajya Sabha, and after 21 years, a new power structure is being formed in Bihar.

नई दिल्ली। बिहार की सियासत में खासी हलचल देखने को मिल रही है। करीब 20 साल बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से केंद्र की राजनीति में लौटने जा रहे हैं। सीएम नीतीश राज्यसभा जाने वाले हैं। बताया जा रहा है कि पहली बार बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने से 21 साल बाद बिहार की कमान नए हाथों में होगी। राज्य में पहली बार बीजेपी का सीएम हो सकता है। सीएम की रेस में नित्यानंद राय समेत कई नाम सामने आ रहे हैं। इस बीच सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर सार्वजनिक रूप से अपनी इस ख्वाहिश को जाहिर किया है। बता दें कि नीतीश कुमार पिछले दो दशकों से बिहार में अपनी सेवा देने के बाद अब संसदीय जीवन के अपने उस पुराने सपने को पूरा करना चाहते हैं, जिसके तहत वे संसद और विधानमंडल के सभी चारों सदनों का हिस्सा बनना चाहते थे। उन्होंने साफ किया है कि वे बिहार के विकास के संकल्प पर कायम रहेंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी साफ कर दिया है कि राज्य में बनने वाली नई सरकार को उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होता रहेगा। नीतीश का यह कदम बिहार की सत्ता संरचना में एक बड़े बदलाव का संकेत है। नीतीश कुमार ने अपने पोस्ट में कहा कि जब उन्होंने अपना संसदीय जीवन शुरू किया था, तभी से उनके मन में एक इच्छा थी। वे बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों (विधानसभा और विधान परिषद) के साथ-साथ संसद के भी दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) का सदस्य बनना चाहते थे।

सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर सार्वजनिक रूप से अपनी इस ख्वाहिश को जाहिर किया है। नीतीश कुमार पिछले दो दशकों से बिहार में अपनी सेवा देने के बाद अब संसदीय जीवन के अपने उस पुराने सपने को पूरा करना चाहते हैं, जिसके तहत वे संसद और विधानमंडल के सभी चारों सदनों का हिस्सा बनना चाहते थे। उन्होंने साफ किया है कि वे बिहार के विकास के संकल्प पर कायम रहेंगे। उन्होंने आगे लिखा कि संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं। नीतीश कुमार ने आगे कहा कि मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा और आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी, उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा। 
 


संबंधित आलेख: