हल्द्वानी से बड़ी खबरः विधायक सुमित हृदयेश के घर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात! लिंक में पढ़ें क्या है मामला
हल्द्वानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है बताया जा रहा है कि युवा कांग्रेस नेता व विधायक सुमित हृदयेश के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हो गया है। हांलाकि प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा के लिए उन्हें घरसे बाहर निकलने से रोका गया है। बता दें कि आज विधायक हृदयेश मंगल पड़ाव के मछली बाजार में शुरू होने वाले अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध करने के लिए जाने वाले थे। अभी वह घर से निकले भी नहीं थे कि भारी संख्या में पुलिस कर्मी और प्रशासनिक अधिकारी उनके आवास पर पहुंच गये और उन्हें बाहर निकलने से रोक लिया। फिलहाल इस मामले को लेकर एक बार फिर प्रदेश की सियासत गरमाने के आसार बन रहे हैं। उधर इस मामले पर विधायक हृदयेश ने कहा कि चुनाव में मिली हार की झुंझलाहट को अतिक्रमण हटाओ अभियान का नाम देकर भाजपाई व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि खिलौना न मिलने पर जैसे छोटा बच्चा बाकी सारा सामान तोड़ देता है वैसे ही भाजपाई हार से बौखलाकर व्यापारियों को उजाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। एक मीडिया पोर्टल से बात करते हुए सुमित हृदयेश ने कहा कि कि उनके दरवाजे पर पुलिस की पहरेदारी से उनकी जुबान बंद नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि वे अतिक्रमण हटाओ अभियान की खिलाफत नहीं कर रहे हैं बल्कि अभियान को सही मायनों में लागू करने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम को चाहिए था कि गरीबों के रोजगार को नेस्तेनाबूद करने से पहले वे उन बड़े व्यापारियों के दरवाजे पर भी जेसीबी चलवाते जहां उन्होंने अतिक्रमण करके सड़कें घेर रखी हैं।