• Home
  • News
  • Big news: High level meeting in Home Ministry! Preparations for mock drill discussed, CM Dhami was also present

बड़ी खबरः गृह मंत्रालय में हाई लेवल मीटिंग! मॉकड्रिल की तैयारियों पर हुई चर्चा, सीएम धामी भी रहे मौजूद

editor
  • Awaaz Desk
  • May 07, 2025 11:05 AM
Big news: High level meeting in Home Ministry! Preparations for mock drill discussed, CM Dhami was also present

देहरादून/नई दिल्ली। मॉकड्रिल को लेकर आज गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों, डीजीपी और मुख्य सचिवों के साथ बैठक की। इस बैठक में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री और लद्दाख के एलजी, जम्मू-कश्मीर के एलजी ने भी हिस्सा लिया। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस बैठक को अहम माना जा रहा है। इस दौरान गृहमंत्री शाह ने मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर चर्चा की। बता दें कि भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए मंगलवार देर रात ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में कई आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया। इस हमले में 90 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। इधर ऑपरेशन सिंदूर के बाद यूपी और उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में हाई अलर्ट किया गया। इस दौरान देहरादून पुलिस के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स भी शहरी और ग्रामीण इलाकों में संदिग्ध पर नजर रख रही है। वहीं जो संदिग्ध नजर आ रहे है, उनसे थाने में पूछताछ भी का जा रही है।


संबंधित आलेख: