• Home
  • News
  • Big news: Huge explosions rock Tehran! The nation is shaken by US-Israeli attacks, and the Indian Embassy has put citizens on high alert.

बड़ी खबरः तेहरान में भीषण धमाकों से हड़कंप! यूएस-इजरायल हमलों से दहला देश, भारतीय दूतावास ने नागरिकों को किया हाई अलर्ट

  • Awaaz Desk
  • February 28, 2026 08:02 AM
Big news: Huge explosions rock Tehran! The nation is shaken by US-Israeli attacks, and the Indian Embassy has put citizens on high alert.

नई दिल्ली। इजरायल-अमेरिका ने ईरान के खिलाफ जंग छेड़ दी है। जंग का आगाज होते ही इजरायली सेना ने पूरे देश में प्रोएक्टिव अलर्ट जारी करते हुए सायरन बजाए, ताकि संभावित ईरानी मिसाइल हमलों से पहले लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंच सकें। सरकार ने नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने को कहा है। इसी बीच ईरान की राजधानी तेहरान में कई जोरदार धमाकों की खबर सामने आई है। स्थानीय मीडिया और चश्मदीदों के मुताबिक शहर के मध्य हिस्से में कम से कम तीन विस्फोट सुने गए, जिसके बाद दो और धमाकों की सूचना मिली। ईरान की सरकारी मीडिया के अनुसार उत्तरी तेहरान के सैय्यद खानदान इलाके में भी धमाकों की आशंका जताई गई है। हालांकि ईरानी अधिकारियों ने अब तक हमले की आधिकारिक पुष्टि या नुकसान के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है। ईरान पर किए गए हमलों के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली प्रतिक्रिया आ गई है। उन्होंने कहा है कि तेहरान कभी भी परमाणु शक्ति नहीं बन सकता। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम फिर से बनाने की कोशिश कर रहा है और लंबी दूरी की मिसाइलें विकसित कर रहा है। ट्रंप ने अमेरिकी सैन्य अभियान जारी रहने और ईरान की मिसाइल क्षमता को नष्ट करने की बात कही। इस बीच मध्यपूर्व में जारी सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनज़र इज़रायल में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों को अत्यधिक सतर्क और चौकस रहने की सलाह दी गई है। इस क्षेत्र की बढ़ती सुरक्षा संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए, भारतीय दूतावास ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इज़रायली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।

राष्ट्रपति भवन समेत सुप्रीम लीडर खामेनेई के घर पर मिसाइलों से हमला
खबरों के मुताबिक इजरायल ने ईरान के राष्ट्रपति भवन को निशाना बनाया है, इसके अलावा ईरानी खुफिया एजेंसी के हेडक्वार्टर को निशाना बनाया गया है। रिपोर्ट है कि ईरानी सरकार के कई अहम भवनों को निशाना बनाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस वक्त ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई तेहरान में नहीं है, उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी तस्नीम ने कहा है कि ईरान के राष्ट्रपति भवन और सुप्रीम नेता अली खामेनेई  के आवास पर 7 मिसाइल गिरे हैं। इससे काफी नुकसान हुआ है।

भारतीयों को दूतावास ने किया अलर्ट
ईरान में गंभीर हालात को देखते हुए भारत सरकार ने इजरायल में रहने वाले अपने नागरिकों को अलर्ट कर दिया है। इजरायल में भारतीय दूतावास ने एक जरूरी नोटिस जारी किया है। दूतावास ने सभी भारतीयों को बहुत सावधान रहने को कहा है। सरकार ने अपील की है कि लोग हर समय सतर्क रहें। इजरायली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड के नियमों का सख्ती से पालन करें। नियमों को तोड़ना जानलेवा हो सकता है। इजरायल में हजारों भारतीय छात्र और कर्मचारी रहते हैं। उनकी सुरक्षा भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास वहां के अधिकारियों के संपर्क में है। सरकार ने साफ किया है कि इस संकट में सुरक्षा नियमों को मानना ही बचाव का सबसे अच्छा तरीका है। दूतावास ने कहा है कि सभी भारतीय नागरिक अपने घर या दफ्तर के पास वाले सुरक्षा शेल्टर आश्रय स्थलों के करीब ही रहें, ताकि सायरन बजते ही तुरंत सुरक्षित जगह पर पहुंच जाएं। दूतावास ने साफ कहा है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, इजरायल में कहीं भी सफर न करें। 


संबंधित आलेख: