• Home
  • News
  • Big news: India shines in the Asia Cup Rising Stars! The Indian Women's A team defeated Pakistan by 8 wickets, with Vrinda Dinesh scoring a blistering fifty.

बड़ी खबरः एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत का जलवा! भारतीय महिला ए टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा, वृंदा दिनेश की तूफानी फिफ्टी

  • Awaaz Desk
  • February 15, 2026 10:02 AM
Big news: India shines in the Asia Cup Rising Stars! The Indian Women's A team defeated Pakistan by 8 wickets, with Vrinda Dinesh scoring a blistering fifty.

नई दिल्ली। वुमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में आज 15 फरवरी को भारतीय महिला ए टीम ने पाकिस्तानी वुमेंस ए टीम के खिलाफ बैंकॉक के स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-ए स्टेज के मुकाबले में उन्हें बुरी तरह से पटकते हुए 8 विकेट से शानदार जीत हासिल की है। टीम इंडिया का इस मैच में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में ही शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें पहले उन्होंने पाकिस्तानी वुमेंस टीम को 18.5 ओवर्स में 93 के स्कोर पर समेटने के साथ बाद में इस टारगेट को सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर 10.1 ओवर्स में ही हासिल कर लिया। भारतीय टीम की तरफ से टारगेट का पीछा करत हुए वृंदा दिनेश का बल्ले से कमाल देखने को मिला जिसमें उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 55 रनों की शानदार पारी खेली। पाकिस्तानी महिला ए टीम को 93 के स्कोर पर समेटने के बाद सभी की नजरें भारतीय महिला ए टीम के बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर टिकी हुई थी। इसमें टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी देखने को नहीं मिली जिसमें उन्होंने अपना पहला विकेट शून्य के स्कोर पर हुमैरा काजी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गई। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी अनुष्का शर्मा ने वृंदा दिनेश के साथ मिलकर ना सिर्फ पारी को संभाला बल्कि दोनों ने काफी तेजी के साथ रन भी बनाए। पहले 6 ओवर्स का खेल खत्म होने पर टीम इंडिया ने एक विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए थे। वहीं इसके बाद अनुष्का शर्मा 26 गेंदों में 5 चौके की मदद से 24 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गई। वृंदा और अनुष्का दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी देखने को मिली। अनुष्का के पवेलियन लौटने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए तेजल हसबनीस मैदान पर उतरी और उन्होंने वृंदा के साथ मिलकर टीम को एकतरफा जीत दिलाकर वापस लौटी। वृंदा ने इस मैच में 29 गेंदों में नाबाद 55 रनों की पारी खेली, जिसमें वह 12 चौके भी लगाने में कामयाब रही। वहीं तेजल हसबनीस के बल्ले से 5 गेंदों में नाबाद 12 रन देखने को मिले। 


राधा, प्रेमा और साइमा ने गेंदबाजी में दिखाया कमाल
टीम इंडिया के गेंदबाजों का इस मुकाबले में प्रदर्शन देखा जाए तो उसमें कप्तान राधा यादव, प्रेमा रावत और साइमा ठाकोर का कमाल देखने को मिला। पाकिस्तानी महिला ए टीम के बल्लेबाज इन गेंदबाजों के आगे काफी बेबस नजर आए। कप्तान राधा यादव ने अपने तीन ओवर्स में सिर्फ 11 रन देने के साथ तीन विकेट हासिल किए। वहीं प्रेमा रावत ने तीन ओवर्स में 16 रन देने के साथ 2 विकेट लिए जबकि साइमा ठाकोर ने अपने 4 ओवर्स में 14 रन देते हुए 2 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा जिंतिमनी कलिता और मिनु मानी ने भी 1-1 विकेट हासिल किया। इस मैच में पाकिस्तानी टीम के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार करने में कामयाब नहीं हो सके।


संबंधित आलेख: