• Home
  • News
  • Big news: Iran launches a massive counterattack! 70 ballistic missiles at Israel, Trump threatens to destroy the missile industry.

बड़ी खबरः ईरान का जबरदस्त पलटवार! इजरायल पर 70 बैलेस्टिक मिसाइलों की बौछार, ट्रंप ने दी मिसाइल इंडस्ट्री मिटाने की चेतावनी

  • Awaaz Desk
  • February 28, 2026 10:02 AM
 Big news: Iran launches a massive counterattack! 70 ballistic missiles at Israel, Trump threatens to destroy the missile industry.

नई दिल्ली। ईरान-इजरायल के बीच भीषण जंग शुरू हो गई है। इस बीच ईरान ने पलटवार करते हुए इजरायल पर भयंकर हमला किया है। खबरों के मुताबिक ईरान ने 70 बैलेस्टिक मिसाइलें इजरायल पर दागीं हैं। इजरायल की आर्मी आईडीएफ ने कहा है कि ईरान से इजरायल की ओर बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की पहचान हुई है, पूरे देश में अलर्ट एक्टिवेट कर दिया गया है। इजरायल के जो शहर ईरानी मिसाइलों की जद में आए हैं उनमें येरुशलम, हाइफा और शेफेल्लाह जैसे शहर हैं। येरुशलम में इस वक्त सायरन बज रहा है। लोगों को बम शेल्टर में जाने को कहा गया है। इस बीच ताजा खबर यह है कि ईरान ने दूसरी बार इजरायल की ओर मिसाइलों की एक खेप भेजी है। इजरायल अपनी पूरी क्षमता के साथ इन ईरानी मिसाइलों को नष्ट कर रहा है। ईरान की आर्मी ने कहा है कि इजरायल पर ड्रोन मिसाइल हमलों की पहली लहर अभी अभी पूरी हुई है। हालांकि आर्मी ने अभी नुकसान का कोई दावा नहीं किया है। रिपोर्ट के मुताबिक उत्तरी इजरायल में कई धमाके की आवाज सुनी गई है। इजरायल ने अपने एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम को एक्टिवेट कर दिया है। इज़राइल ने पूरे देश में नेशनवाइड इमरजेंसी और स्पेशल स्टेट ऑफ इमरजेंसी घोषित कर दी है। पूरे इज़रायल में सायरन बज रहे हैं और लोगों से कहा गया कि वे सुरक्षित स्थानों (बॉम्ब शेल्टर) के पास रहें। 

ईरान की मिसाइलों को मिट्टी में मिला देंगेः ट्रंप
ईरान पर अमेरिकी हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि कुछ ही समय पहले अमेरिका ने ईरान में मेजर कॉम्बैट ऑपरेशंस शुरू किए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर जारी वीडियो संदेश में कहा कि इन सैन्य अभियानों का उद्देश्य अमेरिकी जनता की रक्षा करना और ईरानी शासन से उत्पन्न आसन्न खतरों को खत्म करना है। ट्रंप ने ईरानी शासन को बहुत कठोर और खतरनाक समूह बताते हुए कहा कि अमेरिका ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा। उनके मुताबिक ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को फिर से खड़ा करने की कोशिश की है और वह लंबी दूरी की मिसाइलें विकसित कर रहा है, जो अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए गंभीर खतरा हैं। ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा कि हम उनकी मिसाइलों को नष्ट कर देंगे और उनकी मिसाइल इंडस्ट्री को जमीन में मिला देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ईरान की नौसेना को पूरी तरह तबाह कर देगा और यह सुनिश्चित करेगा कि तेहरान परमाणु हथियार हासिल न कर सके। उन्होंने ईरानी सेना आईआरजीसी से सरेंडर करने को कहा है।


संबंधित आलेख: