बड़ी खबरः गढ़वाल विवि में भर्ती घोटाले को लेकर मुखर हुआ जय हो छात्र संगठन! बिड़ला परिसर में जोरदार प्रदर्शन, नारेबाजी के बीच फूंका पुतला
देहरादून। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में असिसटेंट प्रोफेसर की भर्ती में हुई धांधलियों को लेकर जय हो छात्र संगठन ने बिड़ला परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी के बीच कुलपति का पुतला दहन किया गया। कहा कि विवि में विगत 2 वर्ष के भीतर हुई सभी असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती की सीबीआई जांच हो। केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय से छात्रों ने मांग की कि कुलपति के कार्यकाल के दौरान जो भी भर्ती हुई है उसकी जांच पड़ताल होनी चाहिए। कहा कि उक्त शिक्षक भर्ती में भाई भतीजावाद और रिश्वतखोरी हुई है। इस मौके पर छात्र नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड में जिस तरह से नियुक्ति में बढ़ा भ्रष्टाचार हुआ है उसी तरह यदि गढ़वाल विश्वविद्यालय में हुई नियुक्तियों की जांच हो तो बड़ा भष्टाचार उजागर हो सकता है। कहा कि सभी भर्तियों की सीबीआई जांच हो। बता दें कि हाईकोर्ट द्वारा जियोग्राफी विषय की भर्ती पर रोक लगा दी गई है। हाईकोर्ट द्वारा यह कहा गया है कि यह भर्ती अनकंस्टीट्यूशनल व इल्लीगल है। जिसके बाद विवि द्वारा फिलहाल और विषयों की भर्ती भी रोक दी है। जय हो छात्र संगठन का कहना है कि पूर्व में जितनी भी भर्तियां हुई है सब में धांधली हुई है। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष अंकित रावत, जिला अध्यक्ष आयुष मिया, सुधांशु थपलियाल, कैवल्या जखमोला, पुनीत अग्रवाल, गौतम, सौरभ रावत, दीपक टम्टा, दीपक राणा, समीर, सुमित, मोहित, पियूष, हिमांशु, मोहित बिष्ट आदि मौजूद थे।