• Home
  • News
  • Big news: New variant of Corona found in India! Uttarakhand Health Department also alerted, issued necessary guidelines

बड़ी खबरः भारत में मिला कोरोना का नया वैरिएंट! उत्तराखण्ड स्वास्थ्य महकमा भी हुआ अलर्ट, जारी किए जरूरी दिशा-निर्देश

editor
  • Awaaz Desk
  • December 19, 2023 11:12 AM
Big news: New variant of Corona found in India! Uttarakhand Health Department also alerted, issued necessary guidelines

देहरादून। कोरोना एक बार फिर डराने लगा है, लगातार मामले सामने आ रहे हैं और स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड़ पर नजर आ रहा है। ताजा खबरों की मानें तो भारत में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट JN.1 (BA.2.86.1.1) के मामले सामने आए है, जिसके बाद भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से भी सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी की गई है।

भारत सरकार की तरफ से एडवाइजरी जारी होने के बाद उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस के नए वैरिएंट JN.1 (BA.2.86.1.1) से बचाव और रोकथाम के लिए कुछ दिशा-निर्देश जारी किए है। उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार की ओर से जारी की गई एडवाइजरी के तहत जिला स्तर पर कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए है।

वही, स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर भारत सरकार ने 18 दिसंबर को गाइडलाइन जारी की थी, जिसके क्रम में उत्तराखंड सरकार ने भी गाइडलाइन जारी की है। हालांकि, उत्तराखंड राज्य में कोरोना के इस नए वैरिएंट का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। पिछले महीने नवंबर में भी कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया था।

फिर भी भारत सरकार ने सर्विलांस बढ़ाने के निर्देश दिए है, जिसके चलते जिलाधिकारियों और सीएमओ को अपने अपने स्तर पर सर्विलांस बढ़ाने के निर्देश दिए है। स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने बताया कि लोगों को फिर से कोरोना वायरस के प्रति जागरुक किया जा रहा है। साथ ही टेस्टिंग भी बढ़ाई जा रही है। बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट JN.1 (BA.2.86.1.1) का पहला मामला केरल से सामने आया था। भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 300 नए मामले सामने आए है।


संबंधित आलेख: