• Home
  • News
  • Big news: Notorious criminal Vinay Tyagi passes away at AIIMS Rishikesh! The entire police department is on alert, with Haridwar police preparing for the post-mortem.

बड़ी खबरः कुख्यात अपराधी विनय त्यागी ने एम्स ऋषिकेश में तोड़ा दम! पूरे पुलिस महकमे में अलर्ट, पोस्टमार्टम की तैयारी में हरिद्वार पुलिस

editor
  • Awaaz Desk
  • December 27, 2025 05:12 AM
Big news: Notorious criminal Vinay Tyagi passes away at AIIMS Rishikesh! The entire police department is on alert, with Haridwar police preparing for the post-mortem.

देहरादून। एम्स ऋषिकेश से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां उपचार के दौरान कुख्यात विनय त्यागी की मौत हो गई है। उसका ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा था और आज घटना के तीसरे दिन वह जिंदगी की जंग हार गया। बता दें कि बीते बुधवार को पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट में पेशी पर जाते समय बदमाशों ने पुलिस के वाहन पर फायरिंग की थी। इस दौरान विनय त्यागी के सीने, हाथ और गले में गोली लगी थी। एम्स के पीआरओ श्रीलॉय मोहंती ने विनय त्यागी की मौत की पुष्टि की है। एम्स प्रशासन के मुताबिक 24 दिसंबर की रात एम्स ऋषिकेश में विनय त्यागी को भर्ती कराया गया था। तब से विनय एम्स के ट्रॉमा आईसीयू में वेंटिलेटर पर था। आज शनिवार सुबह विनय त्यागी को एम्स प्रशासन की ओर से मृत घोषित किया गया। सूचना पर हरिद्वार पुलिस ने विनय त्यागी के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एम्स में ही विनय त्यागी का पोस्टमॉर्टम भी किया जाएगा। दरअसल 24 दिसंबर बुधवार को हार्डकोर क्रिमिनल विनय त्यागी को हरिद्वार के लक्सर में फ्लाईओवर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने कई गोलियां मारी थी। वारदात को अंजाम उस दौरान दिया गया जब विनय त्यागी को पुलिस कर्मी रुड़की से लक्सर कोर्ट किसी मामले को लेकर पेशी पर ले जा रहे थे। तभी फ्लाईओवर पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग की। घटना में विनय त्यागी कई गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था।


संबंधित आलेख: