• Home
  • News
  • Big news of Uttarakhand: Three women buried in the soil! Chirbatiya incident of Rudraprayag

उत्तराखंड की बड़ी खबर: मिट्टी में दबी तीन महिलाएं! रुद्रप्रयाग के चिरबटिया की घटना

editor
  • Manoj Kumar
  • March 03, 2022 01:03 PM
Big news of Uttarakhand: Three women buried in the soil! Chirbatiya incident of Rudraprayag

देहरादून। रुद्रप्रयाग से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां मिट्टी का खुदान करने गयी तीन महिलाएं मिट्टी में ही दफन हो गईं। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य चलाया। मामला रुद्रप्रयाग के चिरबटिया का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग से तकरीबन 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चिरबटिया है। बताया जा रहा है कि घर की लिपाई के लिए महिलाएं मिट्टी लेने गई थी। जब देर शाम तक वह घर नहीं पहुंची तो ग्रामीण उन्‍हें ढूंढ़ने के लिए गए। जिसमें से तीन महिलाओं के मिट्टी के अंदर दबे की सूचना मिल रही है।
बता दें कि अभी हाल ही में रुद्रप्रयाग में भारी भूस्खलन हुआ था, जिसमे ग्रामीणों को खासा नुकसान भी पहुंचा था। उधर घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। महिलाओं के परिजनों में कोहराम मचा है और ग्रामीणों को कुछ समझ नही आ रहा है कि ये क्या हो रहा है। उधर प्रशानिक अधिकारी भी लगातार घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है।


संबंधित आलेख: