बड़ी खबरः सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मामला, उत्तराखण्ड से गिरफ्तार किया गया एक आरोपित! पंजाब एसटीएफ और उत्तराखण्ड पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
देहरादून। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले को लेकर उत्तराखण्ड से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं बताया जा रहा है कि इस मामले के एक आरोपित को यहां से पंजाब एसटीएफ और उत्तराखण्ड पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तार किया है, हांलाकि यह खबर सूत्रों से मिली है जिसकी पुष्टि नहीं की जा सकती। लेकिन सूत्रों की मानें तो गिरफ्तार किए गए आरोपित ने पंजाब में मूसेवाला के हत्यारोपियों का सहयोग किया था जिसपर पंजाब एसटीएफ और पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
बताया जा रहा है कि फिलहाल उक्त आरोपित को पुलिस चौकी में ले जाया गया है जहां उससे पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि बीते रोज मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला अपने चचेरे भाई व दो अन्य साथियों के साथ अपनी थार गाड़ी से जा रहे थे, तभी एक गाड़ी उनकी गाड़ी के सामने आकर रुकी और उसमें से उतरे अज्ञात लोगों ने गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
खबर है कि उक्त आरोपित ने मूसेवाला की हत्या करने वाले हत्यारोपियों का सहयोग दिया था और घटना के बाद देहरादून पहुंच गया था। पंजाब की एसटीएफ को सूचना मिली की आरोपित देहरादून में हैं। इस पर पंजाब की एसटीएफ ने उत्तराखंड की एसटीएफ से संपर्क किया।
वहीं बताया जा रहा है कि आज दोपहर से नयागांव क्षेत्र में नाकेबंदी की गई। आरोपित शिमला बाईपास रोड से हेमकुंड साहिब की तरफ जा रहे थे तो दोनों राज्यों की पुलिस ने उन्हें रास्ते से गिरफ्तार करके पूछताछ के लिए नयागांव पुलिस चौकी ले गई। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।