• Home
  • News
  • Big news: The first patient of the new variant of Corona, JN-1, also appeared in Uttarakhand! Virus confirmed in woman

बड़ी खबरः उत्तराखण्ड में भी सामने आया कोरोना के नए वेरिएंट जेएन-1 का पहला मरीज! महिला में हुई वायरस की पुष्टि

editor
  • Awaaz Desk
  • January 12, 2024 07:01 AM
Big news: The first patient of the new variant of Corona, JN-1, also appeared in Uttarakhand! Virus confirmed in woman

देहरादून। देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। कोरोना को लेकर राज्य भी अलर्ट मोड पर नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में भी उत्तराखण्ड स्वास्थ्य महकमा भी कोरोना को लेकर एहतियात बरत रहा है। खबरों की मानें तो उत्तराखंड में कोविड के नए वेरिएंट जेएन-1 का पहला मामला मिला है। चार जनवरी को आरटीपीसीआर जांच में कोरोना संक्रमित पाई गई 72 वर्षीय महिला के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट में कोविड के नए स्वरूप की पुष्टि हुई है। हालांकि संक्रमित महिला स्वस्थ होने के बाद घर पर है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मरीजों के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए दून मेडिकल कॉलेज की लैब में भेजा था। इसमें 72 वर्षीय महिला के सैंपल में कोविड का नया वेरिएंट जेएन.1 मिला है। महिला को किसी अन्य बीमारी के चलते 30 दिसंबर 2023 को दून अस्पताल में भर्ती कराया था। कोविड के लक्षण दिखाने देने पर डॉक्टरों ने कोविड जांच कराने के लिए कहा। दून अस्पताल में चार जनवरी को महिला की आरटीपीसीआर जांच कराई गई। जिसमें कोरोना संक्रमित पाई गई।


संबंधित आलेख: