• Home
  • News
  • Big news: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath is expected to visit Uttarakhand on Friday! He will attend a private ceremony in his ancestral village of Panchur.

बड़ी खबरः शुक्रवार को उत्तराखण्ड आ सकते हैं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ! पैतृक गांव पंचूर पहुंचकर निजी समारोह में करेंगे शिरकत

  • Awaaz Desk
  • February 05, 2026 05:02 AM
Big news: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath is expected to visit Uttarakhand on Friday! He will attend a private ceremony in his ancestral village of Panchur.

देहरादून। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को उत्तराखण्ड पहुंच सकते हैं। जानकारी के मुताबिक वह एक निजी समारोह में शिरकत करने के लिए अपने गांव पंचूर आयेंगे। इस दौरान वह जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर में नवनिर्मित कक्षा कक्षों के लोकार्पण समारोह में भी शामिल हो सकते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला अलर्ट नजर आ रहा है। बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता इंटर कॉलेज चमकोट खाल में कक्षा 9 की पढ़ाई की थी। पंचूर गांव में जन्मे योगी आदित्यनाथ ने कक्षा 1 से 5 तक प्राथमिक विद्यालय पंचूर, कक्षा 6 से 8 तक जूनियर बिथ्याणी, कक्षा 10 खाड़ी हाई स्कूल नरेंद्र नगर, टिहरी गढ़वाल, कक्षा 11 एवं 12 भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश, जबकि स्नातक की पढ़ाई कोटद्वार महाविद्यालय से की थी। प्रशासन का कहना है कि यमकेश्वर और बिथ्याणी में हेलिपैड तैयार किया जा रहा है। 


संबंधित आलेख: