बड़ी खबरः उत्तराखण्ड शासन ने शिक्षा विभाग के तीन अधिकारियों को सौंपा अतिरक्त प्रभार! सहायक निदेशक डॉ. घिल्डियाल को मिली चमोली और रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी
देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार ने शिक्षा विभाग में सहायक निदेशक पद पर तैनात डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल को चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है इसको लेकर आज सचिव चंद्रेश यादव ने आदेश जारी किया है। बता दें कि अभी हाल ही में डॉ. घिल्डियाल को सहायक निदेशक बनाया गया है।
आदेश में शिक्षा सचिव ने तीन अधिकारियों को जनपदों का आवंटन किया है जिसमें पद्माकर मिश्रा को टिहरी और उत्तरकाशी, वाजस्रव आर्य को पिथौरागढ़ और चंपावत जबकि डॉ. घिल्डियाल को रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद की विशेष जिम्मेदारी दी गई है।
इधर डॉ. घिल्डियाल को कार्यभार ग्रहण करने के 1 सप्ताह के अंदर ही 2 जनपदों की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने पर चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के शिक्षाविदों एवं संस्कृत के विद्वानों में हर्ष की लहर दौड़ गई। संस्कृत महाविद्यालय रुद्रप्रयाग के सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं संस्कृत अकादमी के पूर्व सचिव राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित आचार्य डॉ. सुरेश चरण बहुगुणा, कालिदास स्मारक समिति के अध्यक्ष आचार्य सुरेशानंद गॉड, लेखक ओमप्रकाश खंडूरी सहित तमाम लोगों ने डॉ. घिल्डियाल को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा की है कि उनके मार्गदर्शन में रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद के विद्यालयों का चहुमुखी विकास होगा।