• Home
  • News
  • Big news: Valentine's Day sensation in Noida! The bodies of a young man and woman found with bullet wounds inside a car; a suicide due to a love affair is suspected.

बड़ी खबरः नोएडा में वैलेंटाइन डे पर सनसनी! कार के अंदर मिले युवक-युवती के गोली लगे शव, प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

  • Awaaz Desk
  • February 14, 2026 09:02 AM
Big news: Valentine's Day sensation in Noida! The bodies of a young man and woman found with bullet wounds inside a car; a suicide due to a love affair is suspected.

नोएडा। यूपी के नोएडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-107 में दादरी रोड के पास सर्विस रोड पर कार में युवक-युवती के गोली लगे शव मिलने से हड़कंप मच गया। आशंका है कि प्रेम-प्रसंग में युवक-युवती ने गोली मारकर आत्महत्या की है। दोनों की पहचान दिल्ली के त्रिलोकपुरी के सुमित और सलारपुर के गली नंबर दो में रहने वाली रेखा देवी के रूप में हुई। युवती सेक्टर-58 थाना क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम करती थी। पुलिस के मुताबिक राहगीर ने शनिवार दोपहर करीब एक बजे अल्ट्रोज मॉडल की सफेद कार में दो लोगों के लहूलुहान अवस्था में होने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कार अंदर से लॉक थी। पुलिस ने शीशा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य भी जुटाए। युवक के हाथ में पिस्टल मिली और दोनों के सिर में गोली लगी थी। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह खूनी कदम दोनों ने क्यों उठाया और पिस्तौल उनके पास कहां से आई। सेक्टर 39 थाना पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और मामले की गहराई से तफ्तीश की जा रही है।


संबंधित आलेख: