• Home
  • News
  • Big news: Weather patterns changed again in Uttarakhand! Heavy rain made one feel cold, strong storm occurred in Haridwar

बड़ी खबरः उत्तराखण्ड में फिर बदला मौसम का मिजाज! झमाझम बारिश ने कराया ठण्ड का अहसास, हरिद्वार में तेज तूफान आया

editor
  • Awaaz Desk
  • October 16, 2023 05:10 AM
 Big news: Weather patterns changed again in Uttarakhand! Heavy rain made one feel cold, strong storm occurred in Haridwar

देहरादून। उत्तराखण्ड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला है। राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही ठण्ड में भी इजाफा हो गया है। खबरों के मुताबिक हरिद्वार में तेज तूफान से धूल मिट्टी, कूड़ा तेज शहर के रोड और गलियों में पसर गया । तेज आंधी के चलते कई जगह पेड़ की शाखाएं टूट कर गिर गई है।  उत्तरकाशी में बादल छाए हुए हैं साथ ही ठंडी हवाएं चल रही है। वहीं विकासनगर में मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग की ओर से आज सोमवार को बारिश होने के आसार बताए गए थे। केंद्र ने पर्वतीय जिलों में बारिश का ऑरेंज और मैदानी इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। सभी पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बिजली चमकने और गजर्न के साथ बारिश के आसार हैं। जबकि मैदानी जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई थी। मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 17 अक्तूबर को भी ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले को छोड़ अन्य सभी जिलों में भी बारिश हो सकती है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 


संबंधित आलेख: