• Home
  • News
  • Bihar: ADG apologized for his statement on farmers! Said- I did not mean this, the statement was presented in a distorted manner

बिहारः किसानों पर दिए बयान पर एडीजी ने मांगी माफी! बोले- मेरा ये मतलब नहीं था, बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया

editor
  • Awaaz Desk
  • July 19, 2025 01:07 PM
Bihar: ADG apologized for his statement on farmers! Said- I did not mean this, the statement was presented in a distorted manner

पटना। किसानों पर दिए बयान को लेकर एडीजी कुंदन कृष्णन ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी है। इस दौरान एडीजी कृष्णन ने बयान पर खेद प्रकट करते हुए कहा कि अपराधियों की कोई जात और कोई धर्म नहीं होता। मैं भी किसान परिवार से आता हूं। मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया। उसके बाद विवाद खड़ा हुआ। कहा कि मेरे बयान का यह मतलब कभी नहीं था कि किसी भी अपराधिक घटना में किसान भाइयों का लेना देना है। किसान हमेशा सम्मान के पात्र हैं और रहेंगे। मेरे पूर्वज भी किसान थे। मैं अपने गांव और किसान समाज से गहरा संबंध रखता हूं। प्रत्येक घटना के पीछे अपराधी होते हैं और उनका कोई जाति-धर्म नहीं होता। एडीजी कुंदन कृष्णन ने कहा कि मेरे मन में किसानों को लेकर काफी आदर भाव है। लेकिन फिर भी मेरे बयान से किसी की ठेस पहुंची हो तो मैं खेद प्रकट करता हूं। इसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं। बता दें कि अभी हाल में एडीजी कुंदन कृष्णन ने यह दावा करके विवाद खड़ा कर दिया था कि राज्य भर में हत्याओं में हालिया वृद्धि मानसून से पहले कृषि कार्य की कमी से जुड़ी है। एडीजी कृष्णन के अनुसार बिहार में आमतौर पर अप्रैल, मई और जून के महीनों में हत्याओं में वृद्धि देखी जाती है। उन्होंने कहा कि इस दौरान विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में, कृषक समुदायों के बेरोज़गार युवा अक्सर पैसे के लिए अपराध की ओर रुख करते हैं, जिसमें सुपारी किलिंग भी शामिल हैं।


संबंधित आलेख: