• Home
  • News
  • Bihar Adhikar Yatra: Tejashwi Yadav makes a unique entry into Mokama, challenges Anant Singh on horseback

बिहार अधिकार यात्रा: मोकामा में तेजस्वी यादव का अनोखा प्रवेश, घोड़े पर सवार होकर अनंत सिंह को ललकारा

editor
  • Awaaz Desk
  • September 18, 2025 08:09 AM
Bihar Adhikar Yatra: Tejashwi Yadav makes a unique entry into Mokama, challenges Anant Singh on horseback

पटना। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी ‘बिहार अधिकार यात्रा’ के दौरान अनोखे अंदाज में जनता का दिल जीतने की कोशिश की है। 16 सितंबर को शुरू हुई इस यात्रा में तेजस्वी ने पटना, नालंदा और जहानाबाद में ताबड़तोड़ रैलियां की हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा उनका मोकामा विधानसभा में घोड़े पर सवार होकर प्रवेश, जहां उन्होंने पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह के गढ़ में उन्हें ललकारा है। बता दें कि अपनी इस यात्रा के जरिए तेजस्वी आरजेडी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने की कोशिश कर रहे हैं। बख्तियारपुर से बेगूसराय जाते समय तेजस्वी ने बाढ़ और मोकामा के बीच अपने 'रथ' से उतरकर घोड़े पर सवारी की। सड़कों पर उमड़ी भारी भीड़ का अभिवादन करते हुए वे आशीर्वाद लेते नजर आए। मोकामा में, जो अनंत सिंह का गढ़ माना जाता है, तेजस्वी घोड़े पर सवार होकर अलग ही अंदाज में दिखे। उनके पीछे समर्थकों का भारी हुजूम चल रहा था। उनके इस अनोखे अंदाज ने जनता का ध्यान अच्छी तरह खींचा है और उनकी 'बिहार अधिकार यात्रा' के दौरान समर्थकों का हुजूम देखने को मिल रहा है। तेजस्वी ने 'बिहार अधिकार यात्रा' की शुरुआत पटना के मसौढ़ी से की, हालांकि पहले जहानाबाद से शुरू होने की योजना थी। पहले दिन उन्होंने पटना के मसौढ़ी और फतुहा, नालंदा के इस्लामपुर और हिलसा, और जहानाबाद में कुल 5 रैलियों को संबोधित किया था। नालंदा, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह क्षेत्र है, में तेजस्वी ने आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें हराने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा, 'मैं जहां भी जाता हूं, लोग 'दो हजार पांच से पचीस, बहुत हुआ नीतीश' का नारा लगाते हैं।'


संबंधित आलेख: