• Home
  • News
  • Bihar Assembly Elections: Voting will take place tomorrow in the first phase for 121 seats across 18 districts! Voting will take place at 45,341 booths.

बिहार विधानसभा चुनावः पहले चरण में कल 18 जिलों की 121 सीटों पर होगा मतदान! 45,341 बूथों पर होगी वोटिंग

  • Awaaz Desk
  • November 05, 2025 09:11 AM
Bihar Assembly Elections: Voting will take place tomorrow in the first phase for 121 seats across 18 districts! Voting will take place at 45,341 booths.

पटना। बिहार में पहले चरण का मतदान कल 6 नवंबर को होगा। इसके लिए चुनाव आयोग द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। वहीं प्रशासनिक अमला भी अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। कल 115 विधानसभा क्षेत्र के 45341  मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। छह विधानसभा क्षेत्रों के 2135 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से पांच बजे तक ही वोटिंग होगी। मतदान को लेकर आज बुधवार सुबह से ही डिस्पैच सेंटरों से मतदान कर्मी ईवीएम-वीवीपैट और अन्य सामग्री लेने में जुट गए। आज शाम तक सभी मतदान केंद्र पर सुरक्षा बल पहुंच जाएंगे। गुरुवार सुबह पांच बजे ही बूथ लेवल एजेंटों की मौजूदगी में मॉक पोल किया जाएगा। इसके दो घंटे बाद यानी सात बजे मतदान शुरू होग। पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान होगा। इन जिलों में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर शामिल हैं। इन 121 सीटों पर कुल 2496 नामांकन दाखिल हुए थे। जांच के क्रम में 1939 को वैध पाया गया। उनमें से 70 प्रत्याशियों ने नामांकन बाद में वापस ले लिया। इसके बाद कई सेट में नामांकन की छंटनी करते हरेक प्रत्याशी के एक नामांकन को लिया गया तो प्रत्याशियों की कुल वास्तविक संख्या 1314 रह गई। इनमें 1192 पुरुष और 122 महिलाएं शामिल हैं। इस चरण में 102 सामान्य और 19 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों पर मतदान होगा।


संबंधित आलेख: