• Home
  • News
  • Bihar Breaking: Big reshuffle in police department before elections! 40 DSP rank officers transferred

बिहार ब्रेकिंगः चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! डीएसपी रैंक के 40 अधिकारियों का तबादला

  • Awaaz Desk
  • July 18, 2025 01:07 PM
Bihar Breaking: Big reshuffle in police department before elections! 40 DSP rank officers transferred

पटना। बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने डीएसपी लेवल के 40 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस दौरान राज कुमार साह, वरीय पुलिस उपाधीक्षक, भीमनगर, सुपौल का ट्रांसफर आरा किया गया है। राज किशोर सिंह का ट्रांसफर छपरा से पटना सिटी किया गया है। वहीं पटना में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, आनन्द कुमार पाण्डेय का तबादला बेगूसराय किया गया है। वहीं बिहार पुलिस मुख्यालय में तैनात डीएसपी सुरेश कुमार का तबादला मुजफ्फरपुर किया गया है


संबंधित आलेख: