• Home
  • News
  • Bihar: CM Nitish Kumar gave a big gift to sanitation workers! State Sanitation Workers Commission will be formed

बिहारः सफाई कर्मियों को सीएम नीतीश कुमार ने दिया बड़ा तोहफा! राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का होगा गठन

editor
  • Awaaz Desk
  • July 27, 2025 04:07 PM
Bihar: CM Nitish Kumar gave a big gift to sanitation workers! State Sanitation Workers Commission will be formed

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार बड़े-बड़े फैसले ले रहे हैं। इस बीच उन्होंने सफाई कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने राज्य में बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का निर्देश दिया है। इस आयोग का कार्य सफाईकर्मियों से जुड़ी हर योजनाओं की समीक्षा कर उन्हें लागू करवाना होगा। सीएम नीतीश कुमार ने यह जानकारी एक्स पर दी। बता दें कि सीएम नीतीश कुमार इससे पहले भी कई बड़ी घोषणाएं कर चुके है। सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, "मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि बिहार राज्य में सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं हितों की सुरक्षा, कल्याण, पुनर्वास, सामाजिक उत्थान, शिकायतों के निवारण तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए मैंने बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का विभाग को निर्देश दिया है। यह आयोग सफाईकर्मियों के हितों से संबंधित सुझाव, उनके अधिकारों की सुरक्षा के संबंध में सरकार को सुझाव देगा तथा सफाई कार्यों में लगे लोगों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर उसे लागू करवाने हेतु समुचित कार्रवाई करेगा।" 


संबंधित आलेख: