• Home
  • News
  • Bihar: CM Nitish Kumar laid the foundation stone of projects worth Rs 570 crore in Muzaffarpur

बिहारः सीएम नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर में किया 570 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

editor
  • Awaaz Desk
  • July 31, 2025 06:07 AM
Bihar: CM Nitish Kumar laid the foundation stone of projects worth Rs 570 crore in Muzaffarpur

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गुरूवार को मुजफ्फरपुर में करीब 570 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने 167 करोड़ लागत के रेल ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया। इसके अलावा गायघाट के मधुरपट्टी में 24 करोड़ की लागत से बनने वाले आरसीसी पुल का शिलान्यास किया। इसके अलाव पांच अन्य योजनाओं का मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया। इससे पहले यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहीं सीएम नीतीश कुमार के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। 


संबंधित आलेख: