• Home
  • News
  • Bihar Elections: Amid political turmoil, Pratima Kushwaha resigned from RJD and joined BJP.

बिहार चुनावः सियासी हलचल के बीच आरजेडी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुईं प्रतिमा कुशवाहा

editor
  • Awaaz Desk
  • October 25, 2025 08:10 AM
Bihar Elections: Amid political turmoil, Pratima Kushwaha resigned from RJD and joined BJP.

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासत गरमाती हुई नजर आ रही है। राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुटने के साथ-साथ एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। शुक्रवार को पीएम मोदी के निशाने पर महागठबंधन और लालू सरकार का जंगल राज रहा। इधर चुनाव प्रचार के बीच आरजेडी छोड़कर प्रतिमा कुशवाहा आज भाजपा में शामिल हो गईं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पार्टी में उनका स्वागत किया। बीजेपी में शामिल होने के बाद प्रतिमा कुशवाहा ने कहा कि मैं छठी मैया से आशीर्वाद मांगती हूं कि एनडीए गठबंधन की सरकार बने, ताकि बिहार में विकास का पहिया तेजी से आगे बढ़ता रहे। लालू प्रसाद यादव की पार्टी अब पहले जैसी नहीं रही। कुछ बाहरी लोग पार्टी में शामिल हो गए हैं, जिससे परिवार और पार्टी दोनों बिखर गए हैं। उधर राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की प्रतिक्रिया सामने आई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 20 महीने में वे क्या कर सकते हैं? वे विकास की बात नहीं करेंगे, वे डकैती कराएंगे, गरीबों की जमीन हड़पेंगे या अपहरण उद्योग स्थापित करेंगे। पिछले 20 सालों में एनडीए सरकार और नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो काम हुआ है, वह उनकी सोच में भी नहीं है। महिलाओं, गरीबों, किसानों और युवाओं का उत्थान करना उनकी नीयत में भी नहीं है।
 


संबंधित आलेख: