• Home
  • News
  • Bihar Elections: Home Minister Amit Shah and Chief Minister Nitish Kumar meet in Patna! A lengthy discussion on the NDA's strategy

बिहार चुनावः पटना में गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात! एनडीए की रणनीति पर लंबी चर्चा

  • Awaaz Desk
  • October 17, 2025 07:10 AM
 Bihar Elections: Home Minister Amit Shah and Chief Minister Nitish Kumar meet in Patna! A lengthy discussion on the NDA's strategy

पटना। गृहमंत्री अमित शाह ने आज शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पटना स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इससे पहले अमित शाह ने गुरुवार को कहा था कि बिहार चुनाव एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा था कि चुनाव बाद एनडीए विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पर फैसला होगा। अमित शाह ने कहा था कि जहां भी हमें पूर्ण बहुमत मिला, चाहे वह राज्य हो या केंद्र, हमने गठबंधन में सरकार चलाई। हमने हमेशा अपने गठबंधन सहयोगियों का सम्मान किया है और इस बार भी करेंगे। उधर बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने भी पुष्टि की है कि नीतीश कुमार विधानसभा चुनावों में एनडीए का चेहरा होंगे। जायसवाल ने यह भी कहा कि एनडीए में सब कुछ ठीक है। जायसवाल ने कहा कि हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। भविष्य में भी एनडीए उनके नेतृत्व में काम करता रहेगा। बता दें कि बिहार में बीजेपी और जेडीयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं जबकि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) को छह-छह सीटें दी गईं। वहीं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें दी गई हैं। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के चुनाव दो चरणों 6 और 11 नवंबर में होंगे। इस बीच मतगणना 14 नवंबर को होगी।


संबंधित आलेख: