• Home
  • News
  • Bihar: Home Minister Amit Shah arrives in Sasaram, takes aim at Rahul Gandhi, energizes party workers

बिहारः सासाराम पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह! राहुल गांधी पर साधा निशाना, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

editor
  • Awaaz Desk
  • September 18, 2025 11:09 AM
Bihar: Home Minister Amit Shah arrives in Sasaram, takes aim at Rahul Gandhi, energizes party workers

सासाराम। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार के दौरे पर रहे। इस दौरान सासाराम में क्षेत्रीय बैठक को संबोधित करते हुए गृहमंत्री शाह ने मंच से केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर.घर जाकर इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। इस दौरान गृहमंत्री शाह ने राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हाल ही में बिहार यात्रा पर आए थे, लेकिन उनकी यात्रा का मकसद शिक्षा, रोजगार, बिजली या सड़क विकास नहीं था। शाह के मुताबिक राहुल गांधी की यात्रा दरअसल घुसपैठिया बचाओ यात्रा थी। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या घुसपैठियों को मुफ्त राशन, रोजगार, नौकरी, वोट का अधिकार और 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलना चाहिए। गृहमंत्री शाह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी हमारे युवाओं के अधिकार छीनकर बांग्लादेश के घुसपैठियों को देना चाहते हैं। गृह मंत्री ने अपने संबोधन में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालू यादव अगर पूरी जिंदगी भी मुख्यमंत्री रहें तो भी उतना काम नहीं कर सकते, जितना एनडीए सरकार ने किया है। मंच पर उनके साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा नेता विनोद तावड़े, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार, मंत्री संतोष कुमार सिंह और पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह मौजूद रहे।
 


संबंधित आलेख: