• Home
  • News
  • Bihar: President Murmu paid homage to ancestors by offering water at Vishnupad Temple in Gayaji.

बिहारः राष्ट्रपति मुर्मू ने गयाजी में विष्णुपद मंदिर में जल तर्पण कर पितरों को दी श्रद्धांजलि

editor
  • Awaaz Desk
  • September 20, 2025 10:09 AM
Bihar: President Murmu paid homage to ancestors by offering water at Vishnupad Temple in Gayaji.

गयाजी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शनिवार को बिहार के दौरे पर गयाजी पहंची। इस दौरान उन्होंने विष्णुपद मंदिर में ‘पिंडदान’ और ‘जल तर्पण’ कर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए प्रार्थना की। इससे पहले राष्ट्रपति के गयाजी पहुंचने पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और राज्य मंत्री प्रेम कुमार ने उनका भव्य स्वागत किया। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए गयाजी एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू के आगमन को देखते हुए जिले में व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम किए गए थे। विष्णुपद मंदिर परिसर और उसके आसपास के इलाकों में पुलिस बल की तैनाती के साथ सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। बता दें कि पितृपक्ष के दौरान विष्णुपद मंदिर में हर साल हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। धार्मिक मान्यता है कि यहां ‘पिंडदान’ करने से पितरों की आत्मा को शांति और मोक्ष प्राप्त होता है। गयाजी के विष्णुपद मंदिर का विशेष धार्मिक महत्व है। यहां आने वाले श्रद्धालु अपने पितरों के उद्धार के लिए पारंपरिक अनुष्ठान करते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह दौरा न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है बल्कि यह पितृपक्ष के अवसर पर आम जनता के लिए प्रेरणादायी संदेश देता है।  


संबंधित आलेख: